मिशन शक्ति के तहत एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाई गई छात्रा
मिशन शक्ति 5वां चरण अभियान अंतर्गत आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण को व्यवहारिक रूप से जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल के तहत सांकेतिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर पीएम०श्री० केशकुमारी बालिका इण्टर कालेज सुलतानपुर की सुश्री श्रेया मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुश्री अदिति तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सुश्री आयुषी पाण्डेय, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी की प्रतीकात्मक भूमिका निभाई, जिसके तहत सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए विलम्ब से आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में ससमय उपस्थित होने के निर्देश दिये गये एवं उसके उपरान्त उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का परिचय लिया गया।
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत महिलाओं से संबंधित योजनाओ यथा प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार, जैसे अभियान महिलाओं के व्यापक स्वाथ्य जांच, पोषण और जागरूकता प्रदान करते है आदि पर विस्तृत समीक्षा कर चर्चा की गई।
जनपद में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं समस्त प्रभारी सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र को दुर्गा पूजा महोत्सव के दृष्टिगत आकस्मिक सेवाओं को सुदृण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा जिन स्थलों पर स्वास्थ्य कैम्प आयोजित है उन चिन्हित स्थलों पर सभी अधिकारी कर्मचारी को समय से उपस्थित रहने हेतु निर्देश दिया गया।
आयुष्मान आरोग्य मन्दिर ऊघरपुर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दूबेपुर में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सुश्री पूनम पूनम (सी०एच (सी०एच०ओ०), बाबी वर्मा वर्मा (ए०एन०एम०) सुश्री विनीता (आंगनबाड़ी कार्यकत्री), सुश्री सुशीला (आंगनबाड़ी कार्यकत्री) उपस्थित थी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० भारत भूषण द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, व स्वावलंबन से संबंधित मिशन शक्ति एकीकृत पहल है इस अभियान की सराहना की और कहा कि इससे बेटियों में नेतृत्व की क्षमता का विकास होगा।
सांकेतिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटिया केवल समाज का भविष्य ही नहीं बल्कि आज की सशक्त नीति निर्माता भी है। उक्त अवसर पर पीएमश्री केशकुमारी बालिका इण्टर कालेज की प्राचार्या श्रीमती पल्लवी सिंह व सहायक शिक्षिका श्रीमती रचना के साथ डा० जे०सी० सरोज, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० आर०के० कनौजिया, जिला क्षयरोग अधिकारी, डा० लालजी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुलतानपुर, डा० संजय गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० हरेन्द्र नाथ वरूण, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संतोष यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आलोक सोनकर, अपर शोध अधिकारी, विजय कुमार राय वरिष्ठ सहायक, के साथ ही कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें