सुल्तानपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी,
सुल्तानपुर /नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के सभाकक्ष में 04 एजेण्डों पर बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आहूत की गयी, बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु बजट, नामान्तरण शुल्क, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रस्ताव भेजे जाने के सम्बन्ध में आहूत की गयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-278 का प्रस्तावित बजट अनुमानित आय 73 करोड़ 36 लाख तथा उसके सापेक्ष गतवर्ष की अवशेष धनराशि 33.00 करोड़ को जोड़ते हुए लगभग 100.00 करोड़ का अनुमानित व्यय का प्रस्ताव ध्वनिमत से बोर्ड द्वारा पारित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 2026-27 के बजट में शहर के बहुआयामी विकास हेतु योजनाएं लायी गयी हैं, जिसके पारित होने से केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू कराये जाने में सहयोग मिलेगा तथा नगर की पेयजल व्यवस्था, मार्ग प्रकाश, सड़क व जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सुन्दर स्वच्छ सुलतानपुर बनाने का कार्य किया जायेगा, जिसके लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं झील संरक्षण कार्यक्...