नारी शक्ति सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण का संदेश,33 प्रतिशत आरक्षण पर जोर*
सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।आयोजन भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री ऊषा मौर्या व विशिष्ट अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मनीषा पांडेय ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ऊषा मौर्या ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के प्रयास अब गति पकड़ चुके हैं और यह लक्ष्य जल्द ही साकार होने की दिशा में है।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की आधारशिला है और महिलाओं की भागीदारी के बिना प्रगति अधूरी है।कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा पांडेय ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर मिलना जरूरी है,तभी उनका वास्तविक सशक्तिकरण संभव है।उन्होंने समाज की मजबूती में महिलाओं की अहम भूमिका पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की।उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर शैलेंद्र प्रताप सिंह, रेखा निषाद, राजेश दूबे निर्माण, योगेंद्र प्रताप सिंह ‘बब्लू’, विशाल जायसवाल, मनीष तिवारी, सीमा यादव, जग प्रसाद वर्मा, संतोष पाल सहित हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें