तीन दिन ठप रहेगा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कामकाज

सुल्तानपुर। बड़ौदा यूपी बैंक ने प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के दो और नामों से संचालित बैंक शाखाओं को मर्ज कर अब सबका नाम उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कर दिया है। यह नामकरण चार माह पहले ही कर दिया गया था, मगर शनिवार से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाओं का साॅफ्टवेयर का नवीनीकरण शुरू कर दिया है। यह काम सोमवार तक चलेगा। ऐसे में तीन दिन तक बैंकों की शाखाओं का कामकाज ठप रहेगा। पहले उत्तर प्रदेश में बड़ौदा यूपी बैंक, तीन नामों से संचालित होता था। एक मई को बड़ोदा यूपी बैंक ने अपने सभी शाखाओं को एक ही में मर्ज कर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक नाम रख दिया। हालांकि शाखाएं तो उसी समय मर्ज हो गई, मगर उसका साॅफ्टवेयर नवीनीकरण का कार्य शनिवार से शुरू हुआ है। सोमवार तक बैंकों का सारा काम काज ठप रहेगा। बैंककर्मियों का कहना है कि उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वाहन एवं लाइसेंस धारकों के लिए अलर्ट।

अब उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहनों के लिए लागू हुआ नया नियम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12 को छोड़कर) वित्तीय वर्ष 2024-25 का छात्रवृत्ति का पोर्टल दिनांक 05 अक्टूबर, 2025 से पुनः खुलेगा