स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान शुरूः बल्दीराय में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह व भाजपा नेत्री व समाजसेवी मनीषा पाण्डेय ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ किया गया।


आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ किया गया। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह व भाजपा नेत्री व समाजसेवी मनीषा पाण्डेय ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में महिलाओं और अन्य मरीजों का हालचाल जाना यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। एमएलसी शैलेश प्रताप सिंह ने कहकि "नारी स्वस्थ रहेगी तभी परिवार भी स्वस्थ रहेगा"। सेवा पखवाडा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी। भाजपा नेत्री मनीषा पाण्डेय ने कहा कि सरकार द्वारा मातृत्व शक्ति के चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उन्हें लाभ मिल रहा है नारी शक्ति का सशक्तिकरण ही परिवार, समाज और राष्ट्र की सशक्त नींव है। हम लोगों का संकल्प यही है कि हर माँ, हर बहन, हर बेटी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे और समाज में नई ऊर्जा का संचार हो।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने