दिब्यांगता के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बातया कि जनपद मे दिव्यांग व्यक्तियों एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों / सेवायोजको को प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय "विश्व दिव्यांग दिवस" के अवसर पर निम्नलिखित क्षेत्रो में पुरस्कार प्रदान किये जायेगे।
01-दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।

02-दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार।

03-दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

04-प्रेरणास्त्रोत्र हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

05-दिव्यांगजनों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

06-दिव्यांगजन हेतु "बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य" के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

07-दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

08-सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक / बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

09-सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

10-दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

11-सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

12-दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। राज्य स्तरीय पुरस्कार के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.uphwd.gov.in एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, सुलतानपुर से प्राप्त की जा सकती है।
इच्छुक व्यक्ति द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन समस्त प्रपत्रों के साथ अविलम्ब जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, के कार्यालय, विकास भवन सुलतानपुर में जमा किये जाय जिससे जिलाधिकारी की संस्तुति के साथ समयान्तर्गत (दिनांक 10.08.2025) तक निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० लखनऊ को प्रेषित किया जा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने