पंचायतों में सरकार बनाने के लिए जुटे कार्यकर्ता - सुशील त्रिपाठी

मेरे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि - सुशील त्रिपाठी
भाजपा ने बैठक कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की शुरू की तैयारी

45 में से 70- 80 प्रतिशत वार्डों को जीतने का लक्ष्य किया तय* 

सुलतानपुर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बुधवार को जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारीयों,मण्डल अध्यक्षों एवं पूर्व मण्डल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा गांव की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस कर तैयारी में जुट जाएं।कहा मेरे लिए सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।जिला पंचायत के 45 वार्डों में से 70 से 80 प्रतिशत वार्डों को जीतने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में जुटना है।उन्होंने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन द्वारा परिसीमन,मतदाता पुनरीक्षण आदि का काम शुरू होने जा रहा है।इस पर बारीकी से नजर रखते हुए काम करना है।उन्होंने कहा मण्डल, शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तर पर कौन-कौन जिला पंचायत वार्ड होंगे इसकी भी सूची तैयार करनी है।पार्टी के मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी की 1-2 अगस्त को विधानसभा वाइज मण्डलों की बैठक आयोजित होंगी। विधानसभाओं में बैठक के लिए जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।विधानसभा स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण, परिसीमन आदि कार्य पर निगरानी रखने के लिए अलग से वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की टोली बनाईं गई है।संचालन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक संदीप सिंह ने किया। जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने 26 जुलाई को कारगिल विजय मनाने व जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने 27 जुलाई रविवार को मन की बात कार्यक्रम को सभी 1991 पर बूथों पर तैयारी करने का आह्वान किया। कामकाजी बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान,
धर्मेन्द्र कुमार,डॉ प्रीति प्रकाश, अनीता पाण्डेय, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी,आलोक आर्या, नरेन्द्र कुमार सिंह,राजित राम, बबिता तिवारी,जगदीश चौरसिया,आशीष सिंह रानू, 
अशोक सिंह,चन्दन नारायन सिंह,शशीकांत पाण्डेय, श्याम बहादुर पाण्डेय, शिवाकांत मिश्रा,महेश सिंह,सुमन राव कोरी,अवध कुमार सिंह,हिंदेश सिंह, विवेक सिंह,संदीप मिश्रा,मण्डल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संतोष सिंह,प्रदीप मालवीय,रोहित यादव, दुष्यंत सिंह,रीना जायसवाल, राजेश चतुर्वेदी , राजेश मिश्रा, डॉ राम मूर्ति,जग प्रसाद वर्मा, राम जतन यादव,दान बहादुर तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने