पुस्तकें बनाती हैं व्यक्तित्व को सशक्त- विनोद सिंह

केएनआई पुस्तकालय प्रभारी की पुस्तक का हुआ भव्य विमोचन
सुलतानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्रबंधक एवं नगर विधायक तथा पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर “पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञानः संगठन एवं प्रबंधन“ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक के.एन.आई. के पुस्तकालय प्रभारी डॉ. राजेश पांडेय द्वारा लिखी गई है। विमोचन के अवसर पर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के कृतित्व और व्यक्तित्व दोनों पर गहरा प्रभाव डालती हैं। यदि व्यक्ति अपने क्षेत्र से संबंधित पुस्तकों, पत्रिकाओं और अन्य अध्ययन सामग्री का समुचित उपयोग करे, तो उसका कार्य न केवल उत्कृष्ट होगा, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक बन जाएगा। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह, उपप्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह, मुख्य अनुशासक डॉ. सुधांशु सिंह सहित अनेक शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ.पांडेय को शुभकामनाएं दीं और पुस्तक को पुस्तकालय विज्ञान के छात्रों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद