राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 19वां सांख्यिकी दिवस' मनाया गया


राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 'सांख्यिकी दिवस' मनाया गया
आज दिनांक 29 जून 2025 को विकास भवन के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में 19वां सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। अर्थ एवं संख्याधिकारी ददन कुमार द्वारा बताया गया कि सांख्यिकी दिवस 2007 से देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशांत चंद्र महालनोविस के विषय में यह बताया कि इनके द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। इनके द्वारा राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) की स्थापना तथा द्वितीय पंचवर्षीय योजना का क्रियान्वयन करते हुए सांख्यिकी आंकड़ों का मानव जीवन के विकास में सांख्यिकी क्या योगदान है इस विषय में भारतीय अर्थव्यवस्था में इनका बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनको भारत सरकार के पद्म भूषण पुरस्कार 1968, ऑर्डर ऑफ द बिल एम्पायर 1942, फेलो ऑफ द रॉयल सोसायटी तथा वेल्डन मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। सांख्यिकी दिवस आयोजन के अवसर पर अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के दूधनाथ राम अपर सांख्यिकी अधिकारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद