मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत जनपद के कुल 165 पात्र लाभार्थियों को कुल- 8 करोड़ 6 लाख का चेक किया गया वितरित।

सुलतानपुर 16 जून/मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम मा0 सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता, अध्यक्ष जिला पंचायत ऊषा सिंह, मा0 विधायक सदर प्रतिनिधि, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में आयोजित किया गया। 
      इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा जनपद अम्बेडकर नगर से ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना‘ के अन्तर्गत प्रदेश के 11,690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ की सहायता राशि का चेक वितरण किया गया, जिसका जनपद स्तरीय कार्यक्रम/समस्त तहसीलों में आयोजित कार्यक्रम में एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। जिलाधिकारी द्वारा विधान परिषद सदस्य, अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अध्यक्ष जिला पंचायत व एसडीएम सदर द्वारा  विधायक सदर प्रतिनिधि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। 
         जनपद सुलतानपुर में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत कुल 165 पात्र लाभार्थियों को कुल- 8 करोड़ 6 लाख का चेक जिला स्तरीय/तहसील स्तरीय कार्यक्रमों में मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद, अध्यक्ष, जिला पंचायत व जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से उचित पात्र लाभार्थियों- जगपति ग्राम इसरौली थाना कुड़वार, तहसील सदर, रूकमणि देवी ग्राम प्रतापपुर, थाना कुड़वार तहसील सदर, सूरज मिश्रा, पूनम देवी, चन्दन मिश्रा, अजीत मिश्रा (संयुक्त) ग्राम गंजेहड़ी, तहसील सदर, बबली सिंह ग्राम उतुरी तहसील सदर, सुनीता देवी अलहदादपुर, तहसील सदर, रेखा देवी ग्राम धरौली, तहसील सदर, अमरावती, राजन पाण्डेय (संयुक्त) ग्राम फूलपुर, तहसील सदर सहित कुल-32 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रत्येक को पॉच-पॉच लाख रूपये का चेक वितरित किया गया।     
        कार्यक्रम में मा0 विधान परिषद सदस्य द्वारा अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री, उ0प्र0 का उक्त योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किये जाने पर आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करें। उन्होंने कार्यक्रम में चेक पाये हुए पात्र लाभार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 द्वारा लाइव प्रसारण के दौरान व मा0 विधान परिषद सदस्य द्वारा जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सुझाये गये बिन्दुओं का कड़ाई से अनुपालन किये जाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने उपस्थित सभी लाभार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 
     इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 के सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया तथा पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुल्तानपुर में एआरटीओ ने 10 बड़े वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स जमा न करने पर नोटिस जारी किया है। परिवहन विभाग ने पहले भी समाधान योजना चलाई थी,...10 बड़े बकायेदारों की सूची एआरटीओ ने किया जारी

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

बल्दीराय में सरकारी योजनाओं का प्रचार,लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र