सुल्तानपुर/ अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद सुलतानपुर के ब्लॉक लम्भुआ में जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा श्रमिक पंजीकरण विधिक अधिकारों तथा उनके हितार्थ सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं के बारें में विस्तृत जानकारी दी गयीं। निर्माण श्रमिकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बी०ओ०सी०बोर्ड के माध्यम से मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, महात्मा गाँधी पेंशन सहायता योजना,गम्भीर बीमारी सहायता योजना, निर्मान कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना संचालित की जा रहीं है। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, विभिन्न श्रम अधिनियमों एवं श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित मजदूर बंधुओं को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गई। तथा विभिन्न श्रम अधिनियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद सुलतानपुर में अब तक 166941 निर्माण श्रमिक बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकृत हो चुके है। तथा श्रम विभाग सुलतानपुर द्वारा पिछले 05 वर्षों में 27311 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओ में लभान्वित किया जा चुका है। असंगठित कर्मकारों की वृद्धावस्था को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रधामंत्री मानधन पेंशन योजना (PMSYM) संचालित की जा रहीं है। जनपद में अब तक 8700 असंगठित कर्मकार PMSYM में पंजीकृत हो चुकें हैं तथा ई-श्रम पोर्टल पर 11,70, 025 असंगठित कर्मकार पंजीकृत हो चुके है। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त मधुबन राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीपी वर्मा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ब्लॉक लंभुआ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे