जिलाधिकारी द्वारा अंकारीपुर, दूबेपुर स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का किया गया मासिक निरीक्षण

सुलतानपुर 29 अप्रैल/जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा रायबरेली रोड स्थित अंकारीपुर, दूबेपुर में ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट वेयर हाउस के माह अप्रैल 2025 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, रिजेक्टेड यूनिट कक्ष, वीवी पैट कक्ष, सी.सी.टी.वी. कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
     उक्त वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र-सुलतानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर निर्वाचन क्षेत्र की ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट मशीने लॉक के अन्दर संरक्षित हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट वेयर हाउस/स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय।
   इस अवसर पर मान्यता प्राप्त समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफगण उपस्थित रहे।  
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद