आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव व संयुक्त टीम की छापेमारी में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब*

त्योहारों को देखते हुए जगह-जगह छापेमारी कर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।
सुल्तानपुर
/आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी सुल्तानपुर ,उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी व उपजिलाधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में नेहा श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 5 बल्दीराय व थाना धनपतगंज पुलिस की टीम द्वारा मायंग, सेवरा, पीरो सरैया , ईट भट्टों, में दबिश देकर लगभग 54 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया तथा मौके पर लगभग 350 किलो लहन के साथ कुल 02 अभियोग आबकारी की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। जिसमें क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ईट भट्ठों, ढाबा,कबाड़ की दुकान की चेकिंग की गई। ईंट भट्टों के मालिकों को इस बात के कड़े निर्देश दिए गये कि उनके यहां किसी भी प्रकार की अवैध शराब नहीं बननी चाहिए अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। टीम द्वारा लोगों से अपील की गयी कि वह किसी भी प्रकार से अवैध शराब का सेवन ना करें अन्यथा यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अतिरिक्त देशी शराब, विदेशी मदिरा एवं बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकान पर उपलब्ध स्टाक का सत्यापन करते हुये बोतलों पर लगे कयूआरकोड चेक किया गया, किसी प्रकार का छेड़छाड़ किया जाना नहीं पाया गया।आबकारी ‌टीम में प्रधान आबकारी सिपाही विष्णु प्रकाश दीक्षित व आबकारी सिपाही विशाल कुमार, पुलिस प्रधान सिपाही महेश कुमार और सिपाही महेंद्र पाल शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद