Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश मे कानून व्यवस्था से उद्योगों को मिला भरोसा, योगी सरकार सच्ची सेवा के लिए सत्ता मे आयी है: दानिश आज़ाद अंसारी

 08 वर्षों में स्वास्थ्य और शिक्षा में अभूतपूर्व सुधार, जनपद को मिली कई नई सौगात

👉🏻 सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सुल्तानपुर में कार्यक्रम हुआ आयोजित

सुल्तानपुर (मिशन विजय न्यूज)। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुल्तानपुर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ बोर्ड एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश शासन रहे। उन्होंने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकुर कौशिक, DDO अजय पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
       इस अवसर पर राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे अमन-चौन कायम हुआ है। अब अन्य राज्यों के निवेशक उद्योग स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। कई बड़ी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी पुरस्कार योजना के तहत युवाओं को बिना ब्याज एवं गारंटी के ऋण प्रदान किया जा रहा है, जिससे पलायन रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में बाईपास का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण,आरटीओ कार्यालय की स्थापना, पार्किंग सुविधा, नए बाजार एवं बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है और शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक प्रगति हुई है।
        जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक विकास की प्रक्रिया में सहभागिता निभाएगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए जनपद स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे लक्ष्य से अधिक कार्य करें और समन्वय बनाकर जनपद के विकास में सहयोग दें।
 इस अवसर पर पंचायती राज विभाग द्वारा किट और एनआरएलएम बिभाग की महिलाओं को चेक सौंपा गया। नगर पालिका के सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा पूर्ति बिभाग,श्रम बिभाग, उद्यान बिभाग, कृषि बिभाग के साथ अन्य विभागो द्वारा योजना का प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र लाभार्थियों को दिया गया
      कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया। इस प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह, आजीविका मिशन, पीएम आवास (ग्रामीण एवं शहरी), समाज कल्याण, पंचायती राज, विद्युत, पशुपालन, उद्यान, कृषि, जल जीवन मिशन, जिला कारागार, पर्यटन, वन, स्वास्थ्य, नगरीय विकास अधिकरण, श्रम विभाग, बैंक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,पूर्ति विभाग, आयुष, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
       रामनरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में विकास कार्यों पर केंद्रित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पिछले आठ वर्षों में जनपद में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों को चित्रों और सूचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसमें विद्युत, सिंचाई एवं जल संसाधन, जिला स्वच्छता समिति, कृषि विभाग, उपायुक्त उद्योग, कौशल विकास परिषद, पशुपालन, उद्यान, नलकूप अनुरक्षण खंड, स्वास्थ्य विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, श्रम विभाग, समाज कल्याण, ग्रामीण अभियंत्रण खंड और पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
        कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। सरकारी योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए विरहा गायन का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ