नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार पहुँच कर किया कार्यभार ग्रहण।

सुलतानपुर 18 जनवरी/नवागत जिलाधिकारी कुमार हर्ष (आई.ए.एस.) द्वारा अपरान्ह में जनपद कोषागार पहुंच कर जिलाधिकारी सुलतानपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में कार्यभार ग्रहण करते समय विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह को दिये। ज्ञात हो कि नवागत जिलाधिकारी कुमार हर्ष वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने इससे पूर्व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मऊ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बलरामपुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंदौली, मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती, विशेष सचिव, मुख्यमंत्री तथा विशेष सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश, शासन तथा निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग के पद पर कार्यरत रहे।
    नवागत जिलाधिकारी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुँचाना प्राथमिक उद्देश्य होगा। 
   इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, IAS बैशाली चोपड़ा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एस.सुधाकरन, सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम, उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी,वरिष्ठ कोषाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, सहायक कोषाधिकारी पी0 राम सहित समस्त कलेक्ट्रेट परिवार उपस्थित रहा।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद