पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन ।

आज दिनांक 24.12.2024 को पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान सर्तक दृष्टि रखने व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबन्दी की कार्यवाही, गुण्डा, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि पर सतर्क दृष्टि रखने, महिला संबन्धी अपराधों की रोकथाम व अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी तथा शीतऋतु के दृष्टिगत रात्रिगश्त को बढाने, बाजारों, चौराहों, सर्राफा की दुकानों, बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, दो पहिया, चार पहिया वाहनों व मोटरसाइकिल पर नई उम्र के लड़कों की चेकिंग आदि के संबंध में आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी, क्षेत्राधिकारी अमेठी, क्षेत्राधिकारी तिलोई, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज, प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक एवं अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद