भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन शुक्रवार को,सदस्यता अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सुलतानपुर।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का शुक्रवार 6 सितम्बर को जनपद में आगमन हो रहा है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि 6 सितम्बर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 136 सेमरी पहुंचने पर प्रातः 11.00 बजे जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएंगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी 11.20 से 12.00 बजे विधानसभा सदर के कूरेभार मण्डल के बूथ संख्या 53 पर घर घर संपर्क कर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। 12.30 बजे से 2.00 बजे तक सुलतानपुर वि.सभा के कटका मण्डल के ग्राम कोहड़ा में सामूहिक भाजपा सदस्यता कार्यक्रम में शामिल होंगे।3 से 4 बजे तक ब्लॉक सभागार दूबेपुर में सुलतानपुर वि.सभा के जनप्रतिनिधियों से सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर बैठक करेंगे।4.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर जिला सदस्यता समीक्षा बैठक में जिला सदस्यता टोली,जिला मानिटरिंग टोली, जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी से जिले के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा करेंगे।शाम 6.00 बजे भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह के निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने जाएंगे। तत्पश्चात वि.सभा लंभुआ के पीपी कमैचा मण्डल के बूथ संख्या 291 पर घर-घर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।तत्पश्चात 7.30 बजे सुलतानपुर शहर स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।