मनीषा पाण्डेय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रोपे फलदार पौधे

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प

सुलतानपुर मिशन विजय न्यूज़ बुधवार को बीजेपी नेत्री व वरिष्ठ समाजसेविका मनीषा पांडेय ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक पेड़ माँ के नाम के अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत बीजेपी नेत्री व समाजसेविका मनीषा पांडेय ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला व मण्डल महामंत्री विशाल जायसवाल व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बुधवार को वृहद पौधरोपण किया।भाजपा नेत्री व समाजसेवी मनीषा पांडेय ने पौधरोपण कर कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण व पेड़ों को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधों को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर बल्दीराय ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला, मंडल महामंत्री विशाल जायसवाल, चंद्रशेखर पाण्डेय समेत कई संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद