सुल्तानपुर की सरजमीं पर पर गरजी मायावती, हाथी की हुंकार से बैक फुट पर सपा-भाजपा

 उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में से सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बुधवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसभा कर विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। दरअसल सुल्तानपुर से बसपा के लोकसभा प्रत्याशी उदराज वर्मा 'पंकज' के लिए जनसभा करने पहुंची मायावती ने साफ तौर पर लोगों को भाजपा के बहकावे में ना आने की अपील की। सुल्तानपुर के मोतीगंज में हुई इस विशाल जनसभा में लाखों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता और भारी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ सर्व समाज और महिलाओं ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की भाजपा और आरएसएस अपनी जेब से लोगों को राशन नहीं दे रही है यह जनता के टैक्स के पैसे से ही जनता को राशन दे रही है।इस बात की चर्चा है की मायावती की जनसभा के बाद सुल्तानपुर के सियासी गलियारों में मायावती की रैली में उमड़े जनसैलाब के लिहाज से बहुजन समाज पार्टी इस लोकसभा चुनाव में विकल्प बनकर उभरने जा रही है। भीड़ का उत्साह इस कदर ऊंचाइयां छू रहा था मानो बसपा की सुनामी आने वाली हो और विपक्षी उसमें उड़ जाएंगे। फिलहाल चुनाव का परिणाम कुछ भी हो, लेकिन हाथी की हनक से विपक्षी सन्न हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण आज मोतीगंज की जनसभा में देखने को मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद