स्मृति ईरानी ने दिन मे अमेठी से किया नामांकन, और रात मे निकल पड़ी स्कूटी से

 उत्तर प्रदेश के अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी  में स्कूटी पर राइड करते हुए और लोगों से मिलते हुए नजर आई थीं.
अमेठी में 20 मई को पांचवे चरण में मतदान होगा. 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली अमेठी से 2019 में राहुल गांधी को हरा दिया था. बीती रात को स्मृति ईरानी हेलमेट लगा कर उत्तर प्रदेश के अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी में स्कूटी पर राइड करते हुए और लोगों से मिलते हुए नजर आई थीं. 48 वर्षीय स्मृति ईरानी लोगों के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेते हुए दिखाई दीं. साथ ही उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भी बातचीत की और अपने क्षेत्र का जायजा लिया. 
बता दें कि सत्तारूढ़ी बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी को अमेठी का टिकट दिया गया है. उन्होंने 2019 में भी राहुल गांधी को हराते हुए इस सीट से जीत दर्ज की थी. इससे पहले रविवार को दिन में वह अयोध्या गई थीं और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद