जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत बाजारों, प्रमुख मार्गो, स्कूल/कॉलेजों आदि पर चौपाल लगाकर किया जा रहा है जागरूक

थाना क्षेत्र में उपस्थित छात्र/छात्राओं को मिशन शक्ति व साइबर अपराध के बारे में किया गया जागरुक*

जनपद के समस्त थानों द्वारा उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं/बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरुक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘‘मिशन शक्ति” अभियान फेज 4.0 के तहत आज दिनांक-30.01.2024 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सोमेन बर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालयों में जाकर उपस्थित छात्र/छात्राओं को मिशन शक्ति व साइबर अपराध के बारे में जागरुक किया गया। इसी क्रम में जनपदीय पुलिस के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों/बीटों/स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओ/बलिकाओं से संवाद कर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद