भाजपा महिला मोर्चा ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

बच्चें देश की धरोहर व भविष्य : जया सिंह 

सुल्तानपुर।भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को एस कान्वेंट पब्लिक स्कूल,सौरमऊ के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।कार्यक्रम की जिला संयोजक व भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री जया सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में एस कान्वेंट पब्लिक स्कूल के 10 मेधावी छात्रों को खेल,पढ़ाई,
चित्रकला आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। यहां पर संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजिका जया सिंह ने कहा बच्चें देश के भविष्य व धरोहर है।मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा व ऊर्जा मिलती है।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद ने कहा भारतीय जनता पार्टी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।मेघावी छात्र सुभि पांडे,प्रिंस सिंह, इकरा हासमी आदि 10 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री कंचन कोरी जिला उपाध्यक्ष रेनू तिवारी, कांति सिंह,रीना जयसवाल,स्कूल की प्रिंसिपल सुमन शुक्ला सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद