सूचना निदेशक का जन्मदिन मनाकर सुखद मंगलमय जीवन व दीर्घायु की कामना की


लखनऊ। उप्र सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक शिशिर का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों ने निदेशक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना निदेशालय में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सूचना निदेशक शिशिर को जन्मदिन के अवसर पर पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल भेंट किया व मिष्ठान्न वितरण किया। वहीं सूचना निदेशक ने पत्रकारों के साथ खुशी का इजहार किया ।
इस मौके पर शिव शरण सिंह सचिव उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न अहमद ने कहा कि श्री शिशिर जी के नेतृत्व में प्रदेश का सूचना निदेशालय नई ऊँचाइयों को छू रहा है और पत्रकारों के हित संरक्षण में भी श्री शिशिर जी अतुलनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने परमपिता परमात्मा से यही कामना है कि श्री शिशिर जी सदैव स्वस्थ व सानन्द रहें और दीर्घायु हों।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव शिव शरण सिंह, अपर सूचना निदेशक अंशुमान राम त्रिपाठी, भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य अशोक कुमार नवरत्न, अविनाश शुक्ला, आसिफ जाफरी विक्रांत, आशीष शर्मा, राहुल नवरत्न, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, देवराज सिंह, शिव विजय सिंह, भारत सिंह, अज़ीज़ सिद्दीकी, नजम अहसन, आलोक गुप्ता, अजयसिंह, सुनील, छायाकार आरिफ़ मुकीम, शहरयार खान, विजय मिश्रा, खुर्रम निजामी, राकेश शुक्ला, अंब्रिश सिंह, अनूप सिंह, गौरव सिंह के साथ ही भारी संख्या में पत्रकार गण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद