अब इन पांच श्रेणियों में यदि आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, अपने अधिकारों के बारे मे जानें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाल के वर्षों में टोल प्लाजा पर ट्रैफिक के स्मूद फ्लो को सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। लेकिन हम अभी भी लंबी कतारों का सामना करते हैं। क्योंकि कुछ मोटर चालकों को लगता है कि वे मुफ्त में गुजरने के हकदार हैं। जबकि ऐसे मोटर चालकों के पास उस आजादी की उम्मीद करने के लिए अक्सर कई बहाने होते हैं। एनएचएआई के दिशानिर्देशों के तहत वाहनों की सिर्फ 5 श्रेणियां हैं जिन्हें टोल का भुगतान करने से छूट दी गई है और कोई अन्य अपवाद नहीं है।
यहां हम आपको उन पांच श्रेणियों के बारे में और टोल भुगतान से छूट की एक खास परिस्थिति के बारे में बता रहे हैं। जो आपको किसी विशेष टोल का भुगतान नहीं करने में मदद करेगी, यदि आपको किसी लापरवाह ड्राइवर के कारण परेशानी हुई। 
टोल टैक्स का भुगतान करने के लिए इन वाहन श्रेणियों को मिली है छूट:
आपातकालीन सेवाएं
रक्षा सेवाएं
वीआईपी वाहन
सार्वजनिक परिवहन
दोपहिया वाहन
एनएचएआई के दिशानिर्देशों के मुताबिक, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों जैसे आपातकालीन वाहनों को टोल का भुगतान करने से छूट दी गई है। सेना, नौसेना या वायु सेना के तहत सेवा में रक्षा वाहन को भी छूट दी गई है। और राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से लेकर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को राज्य की यात्रा पर ले जाने वाले वीआईपी वाहनों को भी छूट दी गई है। कुछ नेशनल हाईवे प्लाजा पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर, राज्य सरकार द्वारा संचालित सार्वजनिक परिवहन वाहन और दोपहिया वाहन भी टोल का भुगतान करने से मुक्त हैं। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वाहन एवं लाइसेंस धारकों के लिए अलर्ट।

अब उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहनों के लिए लागू हुआ नया नियम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12 को छोड़कर) वित्तीय वर्ष 2024-25 का छात्रवृत्ति का पोर्टल दिनांक 05 अक्टूबर, 2025 से पुनः खुलेगा