*जिले में 1900 बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व पीएम अटल जी की 99 वीं जन्म जयंती*
सुलतानपुर। भारत रत्न से सुशोभित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी लोकतांत्रिक व मानवतावादी मूल्यों की प्रतिमूर्ति थे।वह सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे।उनके दिखाए आदर्श हम सबके लिए अमूल्य धरोहर है।यह बाते भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने भाजपा के जिला मुख्यालय पर पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की 99 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा मोदी सरकार अटल के सुशासन के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा यूपी में हम 80 में 80 सीट जीतेंगे और एक बार फिर देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में अभूतपुर्व बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी।भाजपा की प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने अटल जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा, 43 वर्ष पहले उनकी कही बात सत्य साबित हुई है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा मां भारती के लाल अटल जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे।वह राजनीति के अजातशत्रु थे।पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डां सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल एवं डां अनुराग पाण्डे ने उनके करिश्माई व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा अटल जी विश्व पटल पर चमकते हुए सितारे और आदर्शो की प्रतिमूर्ति थे।इस दौरान वक्ताओं ने अटल जी की कविताओं का संस्मरण किया।इसके पहले मुख्य व विशिष्ट अतिथि सहित उपस्थित जन- प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि अटल जी की 99 वीं जयंती जिले के 1900 बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की। संचालन जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डा. प्रीति प्रकाश ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, सीताराम वर्मा, राज बाबू उपाध्याय, करूणा शंकर द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, वीणा पाण्डे, विजय रघुवंशी, घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, गांधी सिंह, आनन्द द्विवेदी, आलोक आर्या, कृपा शंकर मिश्रा, संजय सिंह त्रिलोकचन्दी, सुनील वर्मा,मनीषा पांडेय, अनीता पाण्डे,बबिता तिवारी, प्रदीप शुक्ला,अवध कुमार सिंह, विवेक सिंह विपिन, मनोज मौर्या, पूजा कसौधन, रूपेश सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, अखिलेश जायसवाल, जया सिंह, कंचन कोरी,एल के दूबे, ब्लॉक प्रमुख सर्वेश मिश्रा, श्याम बहादुर पाण्डेय, अजय सिंह लीडर, कृष्ण कुमार सिंह, काली साहब पाठक, इन्द्रदेव मिश्रा, रामेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, मंगरु प्रजापति, संदीप मिश्रा, धर्मेन्द्र द्विवेदी, सभाजीत पांडे, विनोद मिश्रा, गोविंद तिवारी, किन्नू तिवारी, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ