जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने जिला मुख्यालय के तर्ज पर अब तहसील मुख्यालय पर भी प्रतिदिन जनता दर्शन का दिया निर्देश

जनता दर्शन मे प्रशासन व पुलिस के अधिकारी रहेंगे मौजूद 
फरयादियों की हर समस्या का होगा त्वरित निस्तारण  

बल्दीराय,सुल्तानपुर तहसील बल्दीराय में जनता दर्शन प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। फरयादियों की हर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह व क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत अध्यक्षता में जनता दर्शन का आयोजन हुआ। जिसमें तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जनता दर्शन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लगाया जा रहा है। जनता दर्शन में सभी अधिकारी यहां मौजूद होंगे ताकि तहसील पर आने वाले फरियादी को तत्काल लाभ पहुंचाया जा सके। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसमें उपस्थित रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाएगा। वृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एसडीएम व क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में जनता दर्शन की शुरुआत हुई। जिसमें बड़ी संख्या में शिकायत कर्ता शिकायत लेकर पहुंचे। इस अवसर पर तहसीलदार घनश्याम भारतीय,नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह, सहित तहसील व ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद