तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची सांसद मेनका गांधी विभिन्न कार्यक्रमों में हुई शामिल


सांसद शनिवार को 1243 दिव्यांगों को वितरित करेंगी सहायक उपकरण

सुल्तानपुर।तीन दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पहुंची सांसद श्रीमती गांधी लंभुआ के पत्रकार विवेक बरनवाल के घर जाकर उनकी माता के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।इसके बाद श्रीमती ने भाजपा नेता प्रभात पाण्डे के गांव पथरा ,भाजपा सेक्टर संयोजक माता सिंह के गांव चौकिया पहुंचकर तिलक कार्यक्रम में शामिल हुई। 
श्रीमती गांधी शास्त्रीनगर आवास पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की।मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीमती गांधी शनिवार को प्रातः 7:00 बजे से जनता दरबार के माध्यम से जन- समस्याओं का निस्तारण करेंगी।तत्पश्चात 10:30 बजे पंत स्टेडियम में 1243 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, कान की मशीन व अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगी।इसके बाद श्रीमती गांधी बार एसोसिएशन जयसिंहपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद