सुलतानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लगाया जनता दरबार

 

*सुलतानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लगाया जनता दरबार।*

*जिले भर से आये लोगों की सुनी फरियाद।निस्तारण के लिये संबंधित लोगों से की बात।*

*इलाके से आये जनप्रतिनिधियो ने भी की मुलाकात,लिया सभी का हाल चाल।*

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह लोगों के लिये सर्वसुलभ जनप्रतिनिधि हैं। आज भी उन्होंने अपने कृषि विज्ञान स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दरबार लगाया और इलाके से आये लोगों की फरियाद सुनी। न सिर्फ सुल्तानपुर विधानसभा बल्कि अन्य क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनकर तत्काल संबंधित लोगों से वार्ता कर उन्हें निस्तारित भी करते नजर आए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि आपकी समस्या वाजिब है तो उसका निस्तारण होकर रहेगा। पूर्व मंत्री ने वहां आये लोगों से मुलाकात कर लोगों का हाल चाल भी लिया। इस दौरान हयातनगर के प्रधान रमेश शर्मा, प्रधान अलहदादपुर आदर्श पाण्डेय, मण्डल उपाध्यक्ष सोनू सिंह, मण्डल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह, प्रदेश कार्य समिति के काली सहाय पाठक, पत्रकार अनिल द्विवेदी, सहित सरैया मझौवा, मायंग, बहरौली, हयातनगर, लोहरामऊ नगर क्षेत्र सहित तमाम गांव के लोग विधायक विनोद सिंह से मिलने पहुंचे हुये थे।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद