सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह की अगुवाई में गुरुवार को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकियों द्वारा पर्यटकों की सामूहिक हत्या किए जाने को लेकर भाजपाइयों ने तिकोनिया पार्क से आजाद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। आजाद पार्क पहुंचकर 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने पहलगाम में पर्यटकों की धार्मिक पहचान करके हत्या किए जाने को घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि पहलगाम नरसंहार के गुनहगार बख्शे नही जाएंगे।पाकिस्तान और उनके सरपरस्त आतंकवादियों को भारत करारा व माकूल जवाब देगा।आतंक के आकाओं की भी कमर तोड़ी जायेंगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने आतंकी कृत्य की भर्त्सना करते हुए कहा भारत आतंकवाद पर करारा व निर्णायक वार करेगा।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,बबिता तिवारी पूजा कसौधन, रेखा निषाद, शौर्य बर्धन सिंह, डॉ प्रीति प्रकाश,किन्नू तिवारी, संजय सोमवंशी, सुमन राव कोरी,एमपी त्रिपाठी,आशीष सिंह रानू,आमोद विक्रम सिंह,सचिन पाण्डेय, राम कृष्ण शुक्ला दीपू,दीपक सिंह, हेमंत तिवारी,अफजल अंसारी,सचिन कसौधन,धर्मेन्द्र कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ