सुल्तानपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 83 लीटर अवैध कच्ची शराब, 550 किलो लहन बरामद व 02 अभियुक्त गिरफ्तार

आज जिलाधिकारी एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार, राजेश कुमार तिवारी जिला आबकारी अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी सदर सुल्तानपुर के निर्देशन में ,संजय कुमार मिश्रा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 संजय उपाध्याय आबकारी निरीक्षक 3 सुल्तानपुर ने आज मय स्टाफ संकेत राय प्र आ सि, अंकित शर्मा आ.सि, ओमवीर आ सि , राजीव शुक्ला आ.सि विजय सरोज आ सि द्वारा ग्राम चुनहा, रानी की बगिया, बल्लीपुर पूरब में दबिश दी गई । मौके पर 05 अभियोग पंजीकृत करते हुए 83 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई । लगभग 550 किलो लहन बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट किया। 02 अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया । क्षेत्र एक की शराब दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया लाइसेंसियों को निर्देशित किया गया कि नए सत्र में शराब दुकाने आबकारी नियमों के अधीन ही चलाएं कोई अनियमितता यदि पाई जाएगी तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर दी जाएगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद