सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर लगभग 52 ई-रिक्शों के विरूद्ध की गयी चालान/निरूद्ध की कार्यवाही।

सुलतानपुर 02 अप्रैल/परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 01.04.2025 से 30.04.2025 तक अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान (दिनांक 02.04.2025) को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी नन्द कुमार, टी.आई. राम निरंजन एवं यात्री/मालकर अधिकारी श्रीमती शबाना परवीन के साथ संयुक्त रूप से मिलकर जनपद सुलतानपुर के विभिन्न चौराहों पर ई-रिक्शा के विरूद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 52 ई-रिक्शा के विरूद्ध बिना लाइसेन्स/अपंजीकृत ई-रिक्शा संचालन करते हुए पाये गये, जिस पर चालान/निरूद्ध की कार्यवाही की गयी और सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा गया कि नाबालिग चालकों से वाहन का संचालन न करवाये, बिना ड्राइविंग लाइसेन्स के किभी भी वाहन का संचालन न किया जाय।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद