अन्नदाता किसान यूनियन सुल्तानपुर द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को सौंपा

आज अन्नदाता किसान यूनियन संगठन सुल्तानपुर द्वारा निम्नांकित समस्याओं के निस्तारण की मांग जिलाधिकारी से की गई जिसका ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को सौंपा जिसमें नगर मजिस्ट्रेट ने ससमय समस्या/ शिकायतों के निस्तारण का शासन दिया जिसमें निम्नलिखित मांगें रही 
1. जिले के नहरों में सिल्ट सफाई एवं पानी की आपूर्ति समय से सुनिश्चित की जाय।
2. जिले के विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाय कि फर्जी विद्युत बिल न जारी करें।
3. जनपद की ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया जाय कि नागरिकों का फर्जी ई-चालान न करें।
4. केनरा बैंक शाखा जयसिंहपुर को निर्देशित किया जाय कि के०सी०सी० ऋण वसूली के लिए किसानों का उत्पीड़न, अपमान एवं अभद्र व्यवहार न किया जाय।
5. जिले के समस्त बैंको को स्पष्ट निर्देश दिया जाय कि उनके द्वारा के०सी०सी० ऋण वसूली में सरफेशी अधिनियम 2002 का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। 6.जिले के समस्त तहसीलों एवं थानों पर सक्रिय दलालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाय ।
7. जनपद के समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाय कि संगठन के पदाधिकारियों के साथ समुचित एंव सम्मानजनक व्यवहार किया जाय एवं उनकी समस्याओं को वरीयता के आधार पर निस्तारण किया जाय।
8. किसान पंजीकरण का कार्य गाँव-गाँव शिविर लगाकर शीघ्र कराया जाय ।
9. जनपद के कुछ किसानों को सम्मान निधि नहीं प्राप्त हो रही है, उनको अविलम्ब दिलाया जाय।
10. जनपद में बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाई जाय।
11. जनपद के समस्त उरर्वक केन्द्रो पर अभी से ही यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय, जिससे किसानों को डी०ए०पी० की तरह खाद की कोई समस्या न हो।
12. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, मुख्य विकास अधिकारी एवं उपनिदेशक कृषि सुलतानपुर एवं पॉचों उपजिलाधिकारियों व पुलिस उप अधीक्षकों के साथ संगठन की वार्ता कराई जाय।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने