बाइक तिरंगा यात्रा को डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी/ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने “हर-घर तिरंगा” कार्यक्रम के तत्वावधान में पंचायतीराज विभाग द्वारा आयोजित बाइक तिरंगा यात्रा को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बाइक तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से मंझनपुर चौराहा होते हुए ओसा रोड से समदा चौराहा होते हुए डायट मैदान तक आयोजित की गई।इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी  सुखराज बन्धु, परियोजना निदेशक नवीन कुमार गुप्ता एवं जिला पंचायतराज अधिकारी  अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहें।
        बाइक तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनपदवासियों को 13 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक अपने घर पर तिरंगा फहराने के प्रति जागरूक किया गया। “हर-घर तिरंगा” कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। इसी के दृष्टिगत दिनांक 13 से 15 अगस्त 2024 के मध्य सम्पूर्ण देश में हर-घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं खण्ड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के सभी विकास खण्डों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद