डीएम एवं एसएसपी ने कांवडियों पर की पुष्प वर्षा शिव भक्तों का किया अभिवादन

सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने शिवभक्त कांवडियों पर हेलीकॉप्टर द्वारा गागलहेडी से घंटाघर तक कांवड़ मार्ग पर पुष्प वर्षा की। इसी दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का भी जाएजा लिया।
डीएम एवं एसएसपी ने साथ ही निर्देश भी दिये कि जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम रखे जाएं ताकि जल चढाते वक्त किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
इस अवसर पर अलग-अलग राज्यों को जा रहे शिवभक्तों का अभिवादन कर उनकी पवित्र कांवड यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की।
ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन कांवड यात्रा शुरू होने के पहले दिन से ही शिवभक्त कांवडियों की सुरक्षा के साथ ही उन्हे हर प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैद रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद