अव्यवस्थाओं के बीच धनपतगंज ब्लाक मुख्यालय पर सामूहिक बिवाह सपन्न

वर वधु के साथ आए अभिभावको को नही मिली बैठने की जगह

जिम्मेदारानो के समक्ष ही उड़ी शासनादेश की धज्जिया 
विकासखंड धनपतगंज मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अव्यवस्था का बोलबाला रहा।शुक्रवार को सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 64 हिंदू जोड़ो ने एक दूसरे को वर माला पहना कर सात फेरे लेते हुए जीवन भर के लिए एक दूसरे के हो गए ।इस विवाह को हिंदू रीति रिवाज से पंडित अर्जुन पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। शादी में वर बधु के साथ आए अन्य लोगो को बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी। अधिकांश लोग खड़े ही थे। सोचने वाली बात यह है कि जहां शासन से प्लास्टिक गिलास पर बैन लगा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियो के समक्ष ही सरकारी कार्यक्रमों में प्रतिबंधित गिलास का प्रयोग किया गया। ऐसा लगता है कि यह प्रतिबंध केवल आमजन मानस के लिए ही है।अधिकारियों की नजर इस अव्यवस्था पर नहीं पड़ी । संबंधित अधिकारियो ने किसी तरह सरकारी कार्यक्रम की औपचारिकता निभाई गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद