गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व : श्रीराम प्रपन्नाचार्य महराज

उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

सुलतानपुर।रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आश्रमों और मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।बड़ी संख्या में लोगों ने धर्माचार्यों की शरण में पहुंचकर उनकी पूजा-अर्चना की। उपहार भेंट किए और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।शहर के गोलाघाट स्थित श्री वेदान्ती आश्रम में महन्थ श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज की मौजूदगी में गुरू पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर विशेष पूजा -अर्चना के बाद राम-नाम संकीर्तन व वृहद भण्डारे का आयोजन हुआ।महन्थ श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने भक्तों को गुरु पूर्णिमा पर्व के बारे में जानकारी दें उन्होंने कहा गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व है। उन्होंने कहा गुरु जीवन से अंधकार को दूर करता है तथा ज्ञान रूपी प्रकाश प्रदान करता है।लोगों का आह्वान किया कि वह काम,क्रोध, लोभ,असत्य जैसी बुराइयों को त्याग कर सत्य की राह को अपनाए और सद्गुणों को ग्रहण करें।इस मौके पर भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे बजरंगी,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, डॉ आरके मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा,अजय पाण्डेय, आकाश जायसवाल,जय प्रकाश तिवारी समेत सैकड़ों लोगों ने उनका चरण-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद