पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले सीएम योगी आज लेंगे तैयारियों का जायजा,जानें दो दिन का पूरा प्लान*

वाराणसी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सीएम योगी तैयारियों का जायजा लेंगे।सीएम पीएम के सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे।सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।शुक्रवार रात में सीएम काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव बाबा का दर्शन पूजन करेंगे। दौरे के दूसरे दिन सीएम पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपना तीसरा कार्यकाल संभाल लिया है।वाराणसी से पीएम मोदी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।चुनावी नतीजों आने के बाद पीएम 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। एक दिवसीय वाराणसी दौरे में पीएम किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। शाम को पीएम अश्वमेघ घाट पर जाकर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। 

*पीएम मोदी के दौरे पर सीएम योगी की नजर*

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे में किसी प्रकार की कोई खामी न रह जाए। इसलिए स्थानीय प्रशासन और पार्टी पदाधिकारी जुटे हुए हैं।सीएम योगी भी 18 जून को पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।

*पीएम किसानों के लिए कर सकते हैं खास ऐलान*

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी G-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचे हुए हैं। यहां पीएम दुनिया के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। इटली दौरे के बाद जैसे ही पीएम भारत लौटेंगे तो अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। पीएम वाराणसी जनता से जीत का धन्यवाद करने के साथ ही किसानों के लिए खास ऐलान कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद