Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश में अबकी 70 पार उम्र के 10 सांसद, फैजाबाद से जीते अवधेश प्रसाद सबसे बुजुर्ग वाराणसी से चुनाव जीते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उम्र 73 साल है।

लोकसभा सीट से चुनाव जीते निवर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उम्र 72 साल है। मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव जीते भाजपा के अरूण गोविल की आयु भी इतनी ही है। लालगंज सुरक्षित सीट से चुनाव जीते सपा के दरोगा प्रसाद सरोज की आयु 71 वर्ष यूपी में अबकी 70 पार उम्र के 10 सांसद, फैजाबाद से जीते अवधेश प्रसाद सबसे बुजुर्ग
नरेंद्र मोदी, अवधेश प्रसाद, हेमा माल‍िनी।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव जीतने वाले 10 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 साल या उससे अधिक है। फैजाबाद सीट से चुनाव जीते सपा के अवधेश प्रसाद सबसे बुजुर्ग हैं। उनकी उम्र 79 वर्ष है। वहीं मथुरा से भाजपा की हेमामालिनी 75 साल की हैं। डुमरियागंज से भाजपा से ही जीते जगदंबिका पाल की आयु 74 साल है।
वाराणसी से चुनाव जीते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उम्र 73 साल है। लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव जीते निवर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उम्र 72 साल है। मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव जीते भाजपा के अरूण गोविल की आयु भी इतनी ही है।
70 साल के ये सांसद
लालगंज सुरक्षित सीट से चुनाव जीते सपा के दरोगा प्रसाद सरोज की आयु 71 वर्ष है। वहीं गाजीपुर से सपा के अफजाल अंसारी, बस्ती से सपा के राम प्रसाद चौधरी और अकबरपुर सीट से जीते भाजपा के देवेन्द्र सिंह भोले की उम्र 70 साल है।
वहीं 45 साल से कम आयु के 16 सांसद हैं। सबसे कम उम्र के सपा के कौशांबी सीट से जीते पुष्पेंद्र सरोज हैं। इनकी उम्र 25 साल ही है। वहीं मछलीशहर सुरक्षित से जीतीं सपा की प्रिया सरोज की उम्र 25 साल सात महीने है।
इकरा हसन 29 साल की 
कैराना से सपा की इकरा हसन 29 साल की हैं। कैसरगंज लोकसभा सीट से जीते भाजपा के करण भूषण सिंह की उम्र 33 वर्ष, संभल से सपा के जियाउर्रहमान बर्क 35, बिजनौर से आरएलडी के चंदन चौहान 35 और बदायूं से सपा के आदित्य यादव की उम्र भी 35 साल ही है। नगीना सुरक्षित सीट से जीते आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर की उम्र 36 साल है।
वहीं फिरोजाबाद से सपा के अक्षय यादव की उम्र 37 साल है। खीरी से चुनाव जीते सपा के उत्कर्ष वर्मा की 38 साल और बाराबंकी से कांग्रेस से जीते तनुज पुनिया की उम्र 39 साल है। वहीं मीरजापुर से चुनाव जीती अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल की 43 साल, एटा से सपा के देवेन्द्र शाक्य की 42, हाथरस से भाजपा के अनूप वाल्मीकि की 44 साल और फूलपुर से भाजपा के प्रवीण पटेल व आजमगढ़ से सपा से जीते धर्मेन्द्र यादव इन दोनों की उम्र 45 साल है। 17 वीं लोकसभा में सबसे उम्रदराज सांसद संभल से सपा के शफीकुर्रहमान बर्क थे। अभी कुछ समय पहले उनका निधन हो गया था। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 25 साल उम्र होना जरूरी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ