दो वोटर आईडी कार्ड मामले में फंसे तेजस्वी यादव, पटना के थाने में शिकायत दर्ज; कार्रवाई की मांग

आरके नगर निवासी वकील राजीव रंजन ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाई जा रही है। इसमें तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा दो मतदाता पहचान पत्र बनवाए गए हैं। दोनों एक ही विधानसभा से जारी किया गया है
दो वोटर आईडी कार्ड मामले में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फंसते नजर आ रहे हैं। अब पटना के एक थाने में इस मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ दीघा थाने में शिकायत दी गई है। वकील राजीव रंजन ने दो-दो मतदाता पहचान पत्र रखने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दीघा थानेदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वाहन एवं लाइसेंस धारकों के लिए अलर्ट।

अब उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहनों के लिए लागू हुआ नया नियम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12 को छोड़कर) वित्तीय वर्ष 2024-25 का छात्रवृत्ति का पोर्टल दिनांक 05 अक्टूबर, 2025 से पुनः खुलेगा