कौन हैं बहराइच की DM, जिनका चयन प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए हुआ जानिए IAS मोनिका रानी की कहानी


IAS मोनिका रानी बीते साल बहराइच में आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए चलाए गए 'Operation wolf' और मूर्ति विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा के दौरान दंगाइयों से निपटने के चलते सुर्खियों में आई थीं. 
यूपी के बहराइच जिले की डीएम मोनिका रानी को प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. वह बीते साल बहराइच में आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए चलाए गए 'Operation wolf' और मूर्ति विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा के दौरान दंगाइयों से निपटने के चलते सुर्खियों में आई थीं. 
आईएएस मोनिका रानी को बतौर डीएम वर्ष 2023 में 'जिले का संपूर्ण विकास' की श्रेणी में आगामी 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Excellence Award से सम्मानित करेंगे. देश भर के 10 जिलों में शामिल बहराइच यूपी का एकमात्र ऐसा जिला है जिसकी डीएम मोनिका रानी की अनूठी पहल 'सेवा से संतृप्तिकरण अभियान' के चलते उन्हें पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. 
सेवा से संतृप्तिकरण अभियान' के तहत डीएम मोनिका रानी ने इंडो-नेपाल सीमावर्ती जिले बहराइच के दूरस्थ गांव में सरकार के सभी विभागों से संचालित योजनाओं के स्टॉल लगाकर अपनी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया. जिसके बेहद कम समय में सार्थक परिणाम भी सामने दिखाई पड़े.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद