आबकारी टीम ने दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब, दर्ज कराया मुकदमा


लंभुआ। सुल्तानपुर जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक लंभुआ संजय कुमार श्रीवास्तव की टीम द्वारा गोपीनाथपुर, छतौना थाना चांदा में दबिश देकर लगभग बीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और लगभग दो सौ किलोग्राम लहन नष्ट कराया तथा एक अभियोग आबकारी की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ईट भट्ठों, मैरिज लॉन तथा संदिग्ध ढाबों की चेकिंग की गई। ईंट भट्टों के मालिकों को इस बात के कड़े निर्देश दिए गये कि उनके यहां किसी भी प्रकार की अवैध शराब नहीं बननी चाहिए अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके पश्चात टीम द्वारा लोगों से अपील की गयी कि वह किसी भी प्रकार से अवैध शराब का सेवन ना करें अन्यथा यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। आबकारी ‌ टीम में आबकारी सिपाही शेष प्रताप सिंह, विजय बहादुर सरोज आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वाहन एवं लाइसेंस धारकों के लिए अलर्ट।

अब उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहनों के लिए लागू हुआ नया नियम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12 को छोड़कर) वित्तीय वर्ष 2024-25 का छात्रवृत्ति का पोर्टल दिनांक 05 अक्टूबर, 2025 से पुनः खुलेगा