डीएम व एसपी द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु निकाला गया फ्लैग मार्च।
सुलतानपुर/ अक्टूबर/जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा आगामी त्यौहार-धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, गोर्वधन पूजा, छठपूजा, देव दीपावली आदि के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शाहगंज चौकी, नमक मंडी, चौक घण्टा घर से ठठेरी बाजार, मेजरगंज, पंचरस्ता, गभड़िया ओवर ब्रिज से फल मंडी, सब्जी मंडी, जिला चिकित्सालय व कोतवाली नगर मार्ग तक पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शॉहगंज चौकी, नमक मंडी, चौक घंटा घर सहित नगर के अन्य प्रमुख मार्गों पर जनपद में कानून एवं शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा जनपदवासियों से शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपील की गयी। जिलाधिकारी महोदया ने शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु सभी सम्बन्धित मजिस्ट्रेट, पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करते रहें। उन्होंने कहा कि सभी आपसी समन्वय व भाईचारे के साथ आगामी त्यौहार को सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनायें। उन्होंन...