शराब पिलाने वाले महकमें ने कहा "मत करो नशा"

नशा मुक्त भारत पखवाडे के आयोजन के सम्बन्ध में आयोजित हुआ कार्यक्रम!

नशे के विरुद्ध एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के सम्बन्ध में जागरुकता फैलाने में लगे जिला आबकारी अधिकारी!*
सुल्तानपुर /शराब पिलाने वाला महकमा नशा बन्द करने की अपील कर कर रहा है।

"मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अन्तर्राष्ट्रीय दिवस" के अवसर पर आज दिनांक 26.06.2024 को मादक पदार्थो का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आबकारी विभाग के तत्वावधान में शहर के मुख्य मार्गो पर मोटर/कार रैली निकाली गई।जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल ने बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर युवाओ को प्रोत्साहित करते हुए नशे के विरुद्ध एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के सम्बन्ध में जागरुकता पैदा करेंगे ।जिससे भारत का युवावर्ग नशामुक्त जीवन यापन कर सकें। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में समस्त स्टाफ को "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद