मेनिका गाँधी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे वरुण गांधी, प्रचार के अंतिम दिन करेंगे विभिन्न स्थान पर जनसभा

सुल्तानपुर लोकसभा मे मतदान का दिन जैसे जैसे करीब आ रहा प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान मे जा रहे है जिससे कोई कोर कसर न रह जाय इसी क्रम मे चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन यानि 23 मई को भाजपा प्रत्याशी मेनिका गांधी के पुत्र वरुण गांधी अपनी मां के प्रचार की कमान संभालेंगे।एक दिन में सुल्तानपुर की पांचो विधानसभा मे अलग-अलग स्थान पर 11 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के लिए वरुण एक दिवस के लिए सुल्तानपुर आ रहे हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि वरुण गांधी का पहला कार्यक्रम सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा में सुबह 10 बजे शुरू होगी जो सभी विधानसभा को कवर करते हुए शाम 4 बजे तक नुक्कड़ स्वभाव को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कार्यालय पर वरुण गांधी जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और अपने शास्त्रीनगर आवास पर जाकर चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद