चारो युगो मे चिरंजीव है भगवान परशुराम - पंडित राम शब्द मिश्रा

धर्मदासपुर लोहरामऊ में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती 
सुल्तानपुर। धर्मदासपुर लोहरामऊ में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई जयंती पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ किया। समाज के लोगों ने जयंती के अवसर पर एकजुट होने का संकल्प लिया।
जिले के लोहरामऊ में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज सुल्तानपुर की ओर से आयोजित भगवान परशुराम की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयंती पर समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की वीरगाथा,त्याग,तपस्या पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व प्रमुख राम शब्द मिश्र ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है भगवान परशुराम जी ने चारों युगों में चिरंजीवी हैं भगवान परशुराम जी ने भगवान श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र दिया था जिससे अत्याचार पापाचार का विनाश कर सके। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल को दीवानी मोड निकट डीएम आवास का नाम परशुराम चौक करने पर ब्राह्मण समाज की ओर से फूलमाला अथवा अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सुभाष चंद्र तिवारी एडवोकेट जिला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज सुल्तानपुर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में वीरेंद्र चतुर्वेदी डॉ डीएस मिश्रा अरुण उपाध्याय भवानी प्रसाद मिश्रा बंगाली पदुम नाथ तिवारी गिरीश पांडे योगेश तिवारी गोपी मिश्रा शिवाकांत तिवारी चंद्रभान मिश्रा विनय मिश्रा नरेंद्र पांडे अरविंद तिवारी हेमंत मिश्रा अरविंद पांडे अध्यक्ष बार एसोसिएशन सुल्तानपुर कुलदीप वर्मा आशीष मिश्रा अरुण उपाध्याय एड कमलाकांत तिवारी महिमा शंकर दुबे सतनारायण पांडे प्रदेश महामंत्री ब्राह्मण समाज मुकेश पांडे एडवोकेट कुशल तिवारी एडवोकेट चंद्रभान मिश्रा प्रधान रामदयाल शुक्ला एडवोकेट शैलेंद्र यादव भावेश शुक्ला देवेश शुक्ला गौरव ओझा गौरव मिश्रा उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने