Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों कर्मचारियों ने भरी हुंकार

सुल्तानपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच सुल्तानपुर द्वारा आज दिनांक 25 जनवरी को तिकोनिया पार्क में जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा के नेतृत्व में पेंशन संवैधानिक गोष्ठी का आयोजन हुआ।
    आज की इस गोष्ठी में जनपद के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी एकजुटता से सरकार और समाज तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया।
     गोष्ठी को संबोधित करते हुए अटेवा सुल्तानपुर के संरक्षक बड़े भाई बृजेंद्र त्रिपाठी जी ने सभी साथियों का आह्वान किया कि इस समय आप सभी की एकजुटता ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली करवा सकती है।
   प्राथमिक शिक्षक संघ के विनय प्रजापति ने सभी साथियों को नई पेंशन की दुरुहता से अवगत कराया और पुरानी पेंशन योजना के लिए मन से लगने की आवश्यकता पर बल दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ही जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने सभी साथियों को तन मन धन से परिवार सहित संघर्ष करने पर बल दिया। 
अटेवा सुल्तानपुर की महिला जिलाध्यक्ष गरिमा चौरसिया जी ने सभी उपस्थित महिला साथियों को संघर्ष में अपने वर्ग के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने पर विचार करने का निवेदन किया और सहयोग का आश्वासन दिया।गोष्ठी को RSM सुल्तानपुर के अध्यक्ष अशोक सिंह , कांति सिंह (राज्यपाल से पुरस्कृत), राम रतन, रमेश मिश्रा जी, ओम प्रकाश जी, राम स्वारथ, हरी श्याम मौर्य जी, संतोष सिंह जी, देशराज ने भी संबोधित किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अशोक सिंह गौरा जी सभी उपस्थित साथियों पदाधिकारियों का स्वागत किया और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
   आज की इस गोष्ठी में अटेवा जिला मंत्री मो हसीब, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, विशिष्ट बीटीसी सुल्तानपुर के अध्यक्ष भाई अरविंद सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय जी, राधेश्याम जी, पीडब्ल्यूडी से बिनोद शाहू जी और ओम प्रकाश जी, स्वास्थ्य विभाग से चंद्रिका जी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
    अटेवा बल्दीराय के हरी श्याम मौर्य, जयसिंहपुर अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह, कुंवर अध्यक्ष देशराज और मंत्री संदीप वर्मा , कादीपुर अध्यक्ष अरुण सिंह, दोस्तपुर अध्यक्ष राम स्वारथ राजभर, कूरेभार संरक्षक अनिल श्रीवास्तव और मंत्री राजेश के साथ सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ