पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सोमेन बर्मा द्वारा पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्याल में अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ वृहद स्तर पर साफ सफाई कर किया गया श्रमदान

आगामी रामजन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा व 24 जनवरी उ0प्र0 दिवस तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में "भव्यता एवं स्वच्छता हेतु" दिनांक 14.01.2024 से 21.01.2024 तक स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
आज दिनांकः14.01.2024 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सोमेन बर्मा द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मा0 जनप्रतिनिधियो एवं जिलाधिकारी महोदया सुलतानपुर के साथ सीताकुण्ड घाट में तथा पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय प्रांगण मे वृहद स्तर पर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ साफ- सफाई कर श्रमदान किया गया । इसी क्रम में महोदय द्वारा पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय में स्थित विभिन्न शाखा/कार्यालयों में वृहद स्तर पर हुए साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, साइबर सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
   पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में ‘स्वच्छता अभियान’ के क्रम में जनपद के सभी थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

AK-47 से लैस पुलिसकर्मी एलर्ट सुलतानपुर को जोड़ने वाले सभी हाईवे एवं प्रमुख स्थल व चौराहों पर पैनी निगाह आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह द्वारा विशेष कमांडो टीम 25 का गठन जिले में चहुंओर नजर आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के मास्टर प्लान से अपराध में आई कमी अपराधियों में दिखने लगा पुलिस का खौफ

डकैती की योजना बनाते सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद