अब परमानेंट होंगे संविदाकर्मी उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला,लाखों संविदाकर्मीयो को मिलेगा लाभ

 प्रदेश सरकार ने बेहद गुपचुप तरीके से एक बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों की जिंदगी बदल जाएगी। ठेके (संविदा) पर काम करने वाले उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारी स्थाई (परमानेंट) सरकारी कर्मचारी बन जाएंगे।
मांगी गई है संख्या
उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि प्रदेश सरकार जल्दी ही ठेके (संविदा) पर काम करने वाले कर्मचारियों को परमानेंट करने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में सभी सरकारी दफ्तरों में ठेके (संविदा) पर काम करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट मांग ली गयी है। सरकार के पर्सनल (कार्मिक) विभाग के विशेष सचिव राजेन्द्र सिंह मौर्य ने ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों की डिटेल तलब की है।
उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव राजेन्द्र सिंह मौर्य ने उत्तर प्रदेश के सभी विभागों के अध्यक्षों, प्रमुख सचिवों तथा सचिवों को पत्र लिखा है। पत्र में उनके विभागों में ठेके (संविदा) पर काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा विवरण मांगा गया है। यह विवरण इसी महीने उपलब्ध कराना जरूरी किया गया है।
*हो जाएंगे परमानेंट*
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के आधीन आने वाले सरकारी कार्यालयों में लाखों की संख्या में ठेके (संविदा) पर कर्मचारी तैनात हैं। इन कर्मचारियों के संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें स्थाई सरकारी कर्मचारी बनाकर उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाएं। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने दावा किया है कि सरकार ने सभी कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही परमानेंट करने का मन बना लिया है। लोकसभा चुनाव-2024 की आचार संहिता लागू होने से पहले ही संविदा पर करम कर रहे कर्मचारियों को परमानेंट सरकारी कर्मचारी बनाने का अंतिम फैसला घोषित हो जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले का लाभ भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव-2024 में मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने इस फैसले को लागू करने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इन्हीं तैयारियों के तहत ही विशेष सचिव राजेन्द्र सिंह मौर्य ने सभी विभागों से ठेके (संविदा) पर काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा विवरण मांग लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुल्तानपुर में एआरटीओ ने 10 बड़े वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स जमा न करने पर नोटिस जारी किया है। परिवहन विभाग ने पहले भी समाधान योजना चलाई थी,...10 बड़े बकायेदारों की सूची एआरटीओ ने किया जारी

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को।

बल्दीराय में सरकारी योजनाओं का प्रचार,लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र