संदेश

फ़रवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षा विभाग का लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार, एडी बेसिक पर भी दर्ज हुई FIR

चित्र
आजमगढ़ जिले में एंटी करप्शन टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां शिक्षा विभाग के लिपिक को एक लाख रूपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। लिपिक के साथ ही एडी बेसिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है आजमगढ़ जिले में सोमवार को एक और भ्रष्टाचारी एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गया। इस बार एडी बेसिक कार्यालय का बाबू मान्यता दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रकम लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। वहीं एंटी करप्शन टीम ने शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें में पकड़े गए बाबू के साथ ही एडी बेसिक का नाम भी शामिल किया है।  बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत महरो गांव निवासी राजीव कुमार सिंह विद्यालय संचालक है। कक्षा छह से आठ तक की मान्यता के लिए वे एडी बेसिक कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे।   इस दौरान आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित एडी बेसिक कार्यालय का लिपिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उससे मान्यता दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की डिमांड किया। जिस पर राजीव कुमार सिंह ने एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ से संपर्क किया।  टीम ने योजना बनाई और सोमवार को जिलाधिकारी से मिल कर दो गवाह साथ लेकर एडी ...

युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत समारोह व भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में जिला कार्यालय पर आयोजित हुई तैयारी बैठक

चित्र
यात्रा में जनपद के लोग अधिक संख्या में बनेंगे भागीदार : अभिषेक सिंह राणा सुल्तानपुर। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर युवा कॉंग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्यअतिथि प्रदेश महासचिव व जोनल प्रभारी योगेंद्र मिश्र व विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी अर्जुन पासी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश महासचिव एवं जोनल प्रभारी योगेंद्र मिश्र व प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी का कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष अंसारी समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात प्रदेश महासचिव एवं जोनल प्रभारी ने अभी हाल ही में संपन्न हुए युवा कांग्रेस के चुनाव में विजई हुए पदाधिकारियो को माला पहनकर स्वागत किया।ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले...

मेधावी छात्राओं का ललिता तिवारी स्मृति न्यास ने किया सम्मान

चित्र
सुल्तानपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भदैयां की मेधावी छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनकी मेधा के लिए पुरुस्कृत करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विश्वास व्यक्त किया गया कि ये प्रतिभाशाली छात्राएं अन्य छात्राओं को आगे बढ़ने में प्रेरक भूमिका निभाएंगी। वक्ताओं ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि हर क्षेत्र में बालिकाएं अपनी श्रेष्ठता प्रमाणित करके अपना विशिष्ट स्थान बना रही हैं।             इस सफल आयोजन में ललिता तिवारी स्मृति न्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। न्यास की ओर से बोर्ड की इंटर परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं रिया पांडेय,मनीषा व रूबी यादव तथा हाई स्कूल परीक्षा में ऐसे ही प्रदर्शन के लिए सपना, दीक्षा और रेनू गुप्ता को ट्रॉफी,प्रशस्ति पत्र एवं ग्यारह सौ रुपए मूल्य की महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रदान की गईं। बहुमुखी प्रतिभा के लिए पारुल सिंह व सृष्टि उपाध्याय तथा रंगोली प्रतियोगिता की तीन टीमों की नौ छात्राओं को भी न्यास ने सम्मानित और पुरुस्कृत किया।         ग्रा...

बिना बर्ग भेदभाव के करती हूं सभी बर्गो की मदद, हमारे लिए सभी बर्ग के लोग है बराबर : सांसद

चित्र
अब तक 80 हजार लोगों की समस्याओं को किया निस्तारित : सांसद  *सांसद ने दो करोड़ की निधि से चार सामुदायिक भवन व 18 सड़कों का किया शिलान्यास- लोकार्पण* *भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला की मां के निधन पर उनके गांव जाकर प्रकट की शोक संवेदना* *सांसद ने जासापारा गांव में लगाई ब्लॉक स्तरीय चौपाल,144 लोगों की समस्याओं को किया निस्तारित* *सांसद ने शाहगंज व गभड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र को आतिक्रमण मुक्त करने के लिए की अपर पुलिस अधीक्षक से बात,चौकी इंचार्जों को जिम्मेदारी देने को कहा* सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को सांसद योजना के दो करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।वही जयसिंहपुर वि•ख• के ग्राम जासापारा में ब्लॉक स्तरीय जन चौपाल लगाकर 144 फरियादियों की समस्याओं को निस्तारित किया।इस दौरान उन्होंने बिजली, जलनिगम, नलकूप, जमीनी विवाद, कृषि,पीडब्लूडी आदि विभागों की मिली शिकायतों को वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों से तत्काल निस्तारित करने को निर्देशित किया।चौपाल में सबसे अधिक शिकायतें ...

फसल चरे जाने के डर से किसान रात भर जागकर करते हैं रखवाली

धनपतगंज।संवाददाता क्षेत्र में नीलगाय व छुट्टा जानवरों ने किसानों की नींद हराम कर दिया है। छोड़े गए जानवर किसानों के खेत में लहलहाती फसल को चट कर जा रहे हैं। जिसके चलते किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए रात-रात भर जागना पड़ रहा है। सुल्तानपुर जनपद के विकास खण्ड के धनपतगंज के लोहांगी, बघराजपुर, कमापुर सहित अनेको गांवों में सैकड़ों की तादात में आवारा पशु व नील गाय घूम रहे हैं। किसान धान, सरसों आदि की खेती किए हुए हैं। परन्तु छुट्टा जानवरों के आतंक के चलते किसानों को दिन रात फसल की रखवाली को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार द्वारा बनवाए गए गो आश्रय स्थल भी इन आवारा पशुओं को रखने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो रहे हैं। समस्या के बाबत कई बार किसानों ने अधिकारियों को अवगत भी करया लेकिन रिजल्ट नहीं मिला बीच में कुछ समय के लिए कैटल कैचर चलाया गया था लेकिन वह भी अभियान एकदम थम गया धनपतगंज ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनों नीलगायों के साथ साथ छोड़े गए जानवर का आतंक बढ़ गया है। वह किसानों की खेत में लहलहाती फसल बर्बाद कर रहे है। रात का अंधेरा हो या फिर दिन का उजाला हो इससे इन नीलगायों को कोई परहेज नहीं है। खेत म...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

चित्र
सुलतानपुर 3 फरवरी /जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में माह फ़रवरी के प्रथम शनिवार को तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौसिक, उपजिलाधिकारी सदर सी. पी. पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर शिवम मिश्रा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।    जिलाधिकारी महोदया द्वारा तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझ कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालय में आता है। इसलिये जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता क...